जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीआरओ अजय अम्बष्ट, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह आदि रहे।करंजाकला : पूविवि में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कहा कि नेताजी को महान स्वतंत्रता सेनानी व प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में मौजूद लोगों ने नेताजी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.वीडी शर्मा, प्रो.शंभू राम आदि उपस्थित रहे। बदलापुर : सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को छात्र संगठन-एआईडीएसओ, युवा संगठन-एआईडीवाईओ, किसान संगठन-एआईकेकेएमएस व महिला संगठन-एआईएमएसएस के संयुक्त तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सब्जी मंडी से जुलूस निकालकर इंदिरा चौक पहुंचे। इंदिरा चौक पर सैकड़ों छात्र-युवाओं, किसान-मजदूरों, महिलाओं व बुद्धिजीवियों ने नेताजी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंजली, पूनम, अनीता, विजयप्रकाश ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।इस मौके पर कामरेड इंदू कुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार शुक्ल, तालुकदार, संतोष कुमार प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद तिवारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता कामरेड अधिवक्ता रामप्यारे व संचालन- कामरेड दिनेशकांत मौर्य ने किया।दीवानी न्यायालय परिसर में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने नेताजी की जयंती मनाई। मोमबत्ती जलाकर दो मिनट मौन रहकर नमन किया। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि नेताजी देश के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर अधिवक्ता अखिलेश राज पाठक, राजेश संतोष, उषा, मंजू,रोहणी ,शिवमूरत आदि मौजूद रहे।