फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mani Jayanti of Pandit Deendayal Upadhyay in Jaunpur, people paid floral tributes

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Thu, 11 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mani Jayanti of Pandit Deendayal Upadhyay in Jaunpur, people paid floral tributes
खुटहन क्षेत्र के शेरपुर प्राथमिक विद्यालय पर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते भाजपा कार् - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। खरका कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने 15 वर्षों तक महासचिव के रूप में जनसंघ की सेवा की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देहांत के बाद उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि पं. दीनदयाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। लेखन में भी उनकी विशेष रुचि थी। इस मौके पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिंद, अशोक मौर्या, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंहानिया, अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, जिलामंत्री राजू दादा, श्याम मोहन अग्रवाल, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, ब्रह्मेश शुक्ला, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, प्रतीक मिश्रा, आदर्श सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, सतीश त्यागी, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, सरश गौड़, गीता बिंद, शुभम मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

जलालपुर: मंडल के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया। बिबनमऊ में जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने पुष्प अर्पित किया। सेक्टर संयोजक सुशील निषाद, बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य, विशाल मौर्य, फतेहबहादुर सिंह, ज्ञानदास मौर्य, किशन सिंह, शंभू निषाद, मनीष सिंह, रमेश मौर्य, रणजीत सरोज, दुर्गेश सिंह, निखिल सिंह, सुशील मौर्य आदि मौजूद रहे। गभिरन: शेरपुर के प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम में प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को कुशल राजनीतिज्ञ और संगठनकर्ता बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल और संचालन शशांक कुमार तिवारी सोनू ने किया। यहां ऋषिकेश तिवारी, जगदीश पांडेय, आकाश सिंह, राहुल तिवारी, उत्तम पांडेय, विजय कुमार यादव, किरन गुप्ता आदि रहे। मड़ियाहूं: बेलवा बाजार के दलवंती भवन में समर्पण दिवस पर जिला कार्यसमिति सदस्य मछलीशहर पं. राजकृष्ण शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। संचालन संजीव गुप्त ने किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाठक, अरुण सरोज, राधेश्याम उपाध्याय, आलोक पाठक, राजकुमार जायसवाल, अंकित पाठक, नीरज, आशीष पाठक, राजेंद्र गुप्ता, पवन सिंह, मुनमुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed