फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbads beat up roadways operator

मनबढ़ों ने रोडवेज परिचालक को पीटा .

Fri, 25 Jun 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat up roadways operator
शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार मनबढ़ों ने रोडवेज बस के परिचालक की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एक दिव्यांग व्यक्ति लखनऊ से वाराणसी जा रही जौनपुर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुआ था। टिकट बनाने के लिए उसने परिचालक को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया। परिचालक ने प्रमाण पत्र संदिग्ध बताते हुए टिकट बनवाने को कहा तो विवाद हो गया। बस जौनपुर के पास पहुंची तभी उस यात्री ने फोन कर कुछ साथियों को बुलवा लिया। आरोप है कि बाइक सवार चार पांच की संख्या में पालिटेक्निक चौराहे के पास पहुंचे और बस रोक कर परिचालक की पिटाई कर दी। पिटाई कर मनबढ़ फरार हो गए। रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भवनाथ यादव और मंत्री मुन्ना यादव पीड़ित परिचालक को लेकर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed