{"_id":"62fc72b9a11c04765b56a4a4","slug":"man-who-came-in-a-relationship-was-beaten-to-death-he-was-molesting-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Jaunpur: रिश्तेदारी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला से कर रहा था छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Jaunpur: रिश्तेदारी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला से कर रहा था छेड़खानी
Wed, 17 Aug 2022 10:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:16 AM IST
सार
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। युवक भदोही का रहने वाला था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर जमुआ गांव में मंगलवार की रात रिश्तेदारी में आए शख्स को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। युवक भदोही का रहने वाला था। आरोप है कि वह एक महिला को छेड़ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
भदोही कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर नई बाजार निवासी रामनरेश (46) मंगलवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर आया था। आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।
इससे आक्रोशित महिला के परिजनों ने रामनरेश की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल केके चौबे ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।