फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man who came in a relationship was beaten to death he was molesting the woman

Crime In Jaunpur: रिश्तेदारी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला से कर रहा था छेड़खानी

Wed, 17 Aug 2022 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 17 Aug 2022 10:16 AM IST
सार

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। युवक भदोही का रहने वाला था। 

विज्ञापन
man who came in a relationship was beaten to death he was molesting the woman
घटनास्थल पर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर जमुआ गांव में मंगलवार की रात रिश्तेदारी में आए शख्स को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। युवक भदोही का रहने वाला था। आरोप है कि वह एक महिला को छेड़ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भदोही कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर नई बाजार निवासी रामनरेश (46) मंगलवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर आया था। आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित महिला के परिजनों ने रामनरेश की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल केके चौबे ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed