{"_id":"610976c88ebc3eba8908b974","slug":"man-returning-from-market-was-beaten-to-death-with-sticks-jaunpur-news-vns604100261","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रहे व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से लौट रहे व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सियां (डिहिवा) गांव में बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सिया (डिहिवा) गांव निवासी रजिंदर राजभर (45) पैदल ही सोमवार की रात 10 बजे अर्सियां बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर से करीब 250 मीटर दूर मनीराम मुसहर के घर के समीप गांव निवासी जगदीश उर्फ जग्गा विश्वकर्मा और सभाजीत यादव ने पीछे से रजिंदर के सिर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस पर रजिंदर भी आरोपियों से भिड़ गए। इस बीच हमलावरों ने रजिंदर का हाथ और पैर तोड़ दिया। मरणासन्न हालत में होने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद मनीराम के बेटे ने रजिंदर के घर उनकी पत्नी चंद्रावती को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें परिवार के लोग शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के पिता सभाजीत, पत्नी और बेटे अर्जुन आदि के साथ सरतपहां थाने पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शव दिखाए बिना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि हत्या का मुकदमा न दर्ज कर आरोपियों को बचाने के लिए गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान रजिंदर को चोट लग गई थी। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।