{"_id":"57571bc14f1c1b091d9c632a","slug":"man-dies-in-road-accident-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में साइकल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में साइकल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ मोड़ के पास मंगलवार को डीसीएम की चपेट में आने से साइकल सवार की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रख कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जमुआ गांव निवासी संतोष यादव (39) मंगलवार की सुबह अपनी बेटी की ससुराल से विदाई कराने के लिए गांव में ही चारपहिया वाहन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय जमुआ मोड़ के पास हाईवे पर डीसीएम की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों न शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसआई संतराम यादव ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। घटना स्थल से मात्र सौ मीटर की दूरी पर मृतक का घर होने से काफी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गईं थीं। मृतक के एक पुत्र प्रिंस (7) व दो पुत्रियां प्रीति (23) व प्रिया (12) हैं । पत्नी ममता का रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई अमन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।