फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man dies due to drowning in river

नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Man dies due to drowning in river
कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को गोमती नदी में कोयलरा घाट पर नहाते समय डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो ग । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरबसपुर गांव के एक अधेड़ वकील उर्फ लोकपति यादव (42) गोमती नदी में नहाने गए थे। वह जैसे ही कोयलरा घाट से नदी में नहाने के लिए उतरे थोड़ी देर बाद गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। उनके साथ गांव के केपी यादव उनके भाई जयप्रकाश यादव आदि लोग भी नहाने गए थे। डूबते समय लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। हिंदी बघेला गांव के गोताखोर नदी में कूदकर जाल लगाकर साढे पांच बजे गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed