फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man dead body found in front of chc mariyahu jaunpur

यूपी: सीएचसी के सामने सड़क पर मिली लाश, सिर और पैर पर चोट के निशान

Fri, 28 May 2021 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 09:50 AM IST
सार

मामला मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र का मामला है। सिर और पैर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
 

विज्ञापन
man dead body found in front of chc mariyahu jaunpur
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मड़ियाहूं-जौनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की अर्धनग्न लाश मिली। उसके सिर और पैर पर गहरे जख्म के निशान थे। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो सीएचसी के सामने सड़क पर शव देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और पैर में गहरे चोट के निशान थे, जो बरसात के पानी से धुल कर सफेद हो गए थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed