फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make sure the beneficiaries get the benefit of the schemes

पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ, करें सुनिश्चित

Tue, 20 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Make sure the beneficiaries get the benefit of the schemes
कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम की समीक्षा की बैठक करतीं - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने विकास कार्यो की समीक्षा की। सरकार की योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार से जुड़े विकास कार्यो की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। ऑपरेशन कायाकल्प के अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्तिकरण की जानकारी ली। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि डिस्कवरी लैब बनाए जाने का उद्देश है कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा हो। उन्होने इसके बारे में विस्तार से बताया। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर एवं खेल मैदान की समीक्षा की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इत्र बनाने के लिए 60 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई। अन्य योजनाओं की भी उन्होने समीक्षा किया। खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल कराने के लिए कहा। वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि की समीक्षा की गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख , सीडीओ साई तेजा सीलम, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed