फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make city and village roads passable, water reaches all houses

Jaunpur News: चलने योग्य बनाएं शहर व गांव की सड़कें, सभी घरों तक पहुंचे पानी

Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Make city and village roads passable, water reaches all houses
जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सह अध्यक्ष सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी मौजूद रहीं। बैठक में अध्यक्ष ने जल निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया कि शहर और गांव की सड़कों को चलने योग्य बनवाएं। अधीक्षण अभियंता विद्युत पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सांसद निधि के कार्यों में लापरवाही न हो।
विज्ञापन

सांसद ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी सड़कें खाेदी गईं उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराते हुए सभी के घरों तक पानी पहुंचवाना सुनिश्चित करें। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़कों के निर्माण प्रगति और गड्ढामुक्त सड़कों की सूची मांगी। अधिशासी अभियंता सिंचाई से नहरों में पानी की उपलब्धता तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। सिल्ट सफाई के पश्चात टेल तक पानी पहुंचाने के साथ ही नहरों के किनारे साफ-सफाई तथा झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी ली कहा कि पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। निर्देश दिया कि पत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित करने से पूर्व जनप्रतिनिधियों सूची उपलब्ध कराएं। सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों से अच्छा व्यवहार एवं डाॅक्टर की नियमित उपस्थित होनी चाहिए। मुंगराबादशाहपुर में महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने, शाहगंज में हेल्थ एटीएम ठीक कराने, पीएचसी सुईथाकला में एक्सरे मशीन को उपयोग में लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने अध्यक्ष व सदस्यों को आश्वस्त कराया कि जितने भी निर्देश दिए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन कराते हुए शीघ्र ही सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, विधायक केराकत तूफानी सरोज, शाहगंज रमेश सिंह, मड़ियाहूं डाॅ. आरके पटेल, नगर पालिका जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed