फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make Ayushman card of the characters within a month

Jaunpur News: पात्रों का एक माह के अंदर बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Thu, 27 Jul 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Make Ayushman card of the characters within a month
आयुष्मान कार्ड की प्रगति से संबंधित बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एसीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ताओं व कोटेदारों के माध्यम से अभियान चलाकर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड एक माह के अंदर बनवाएं।
विज्ञापन

बैठक में एसीएमओ ने बताया कि पीएम जन आरोग्य योजना, अंत्योदय अन्न योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत करीब पांच लाख 86 हजार 813 कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे परिवारों को चिह्नित करें, जिनके घर में एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है अन्य छूटे हुए सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा एसीएमओ को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है उसको आयुष्मान कार्ड के तहत अभियान चलाकर सम्मलित किया जाए, जिससे बीमार होने की दशा में इसका लाभ प्राप्त हो। इस मौके पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, डीएसओ संतोष विक्रम शाही आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed