फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Major Ghats lying dirty, Mahaparv from tomorrow

गंदे पड़े प्रमुख घाट, महापर्व कल से

Sat, 06 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Major Ghats lying dirty, Mahaparv from tomorrow
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कार्तिक मास शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्थी यानी आठ नवंबर से प्रारंभ होकर 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन होगा। चार दिवसीय इस पर्व की जनपद में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महिलाएं घरों में साफ-सफाई के साथ खरीदारी में जुट गई है। इसके चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं, नगर पालिका परिषद ने घाटों की साफ-सफाई कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

8 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होने वाला यह व्रत 11 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ पूरा होगा। शहर में गोमती नदी के विभिन्न घाटों समेत 24 स्थानों पर अर्ध्य दिया जाता है। इनमें विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, अचलादेवी घाट, बलुआ घाट, हनुमान घाट, कंकड़हे घाट, चाचकपुर घाट, मियांरपुर घाट, शेखपुरा घाट, पानदरीबा घाट, गूलर घाट, राजा साहब पोखरा, चौकिया धाम आदि प्रमुख रूप से स्थान शामिल है। इनमें अधिकांश स्थानों पर साफ-सफाई और समतीलकरण की जरूरत है। लेकिन, अभी तक इस दिशा में जिम्मेदारों के स्तर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि नगर पालिका के ईओ संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। सात नवंबर से जेसीबी लगाकर घाटों पर सफाई कराई जाएगी। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed