फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Major accident averted in Jaunpur Volvo bus coming from Delhi to Varanasi lands in pit

जौनपुर में बचा बड़ा हादसा: दिल्ली से वाराणसी आ रही वॉल्वो बस ट्रक से टक्कर के बाद गड्ढे में उतरी, 26 घायल

Sat, 13 Aug 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 06:02 PM IST
सार

दिल्ली से वाराणसी आ रही बस जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज पाहि के पास ट्रक से टकराने के बाद गड्ढे में उतर गई। घटना में बस सवार 14 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Major accident averted in Jaunpur Volvo bus coming from Delhi to Varanasi lands in pit
गड्ढे में उतरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज पाहि के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। दिल्ली से वाराणसी आ रही दर्शनार्थियों से भरी वॉल्वो बस हौज पाहि के पास ट्रक से टकराने के बाद गड्ढे में उतर गई।  हादसे में 26 यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारिकापुर सेक्टर-19 से 44 लोग वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ जी के दर्शन के लिए शुक्रवार की रात नौ-दस बजे के बीच निकले थे। बस शाम करीब पांच बजे जैसे ही जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज पाही के पास पहुंची बगल से गुजर रहे ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद गाड़ी बेकाबू होकर खाई में चली गई। वहां कीचड़ होने के कारण गाड़ी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। कीचड़ न होती तो बस खाई में पलट सकती थी या सामने पेड़ से टकरा जाती। हादसे में 26 यात्री जख्मी हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में अधिकतर महिला

सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़े गए। इसके बाद सीढ़ी बस में डालकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी सिटी ने बताया कि सभी दर्शनार्थी हैं।

यात्रियों के मुताबिक बस चालक को झपकी आ गई थी।  घायलों में चालक देशराज (45), खलासी रंजित (26) के अलावा सुनीता (65) , चंदा (55) , गीता (54) , उर्मिला (45), मोनिका (24) , कुशुम रावत (40), पूनम रावत (35), परमिला (50), उपेंद्र सिंह (28), वीरेंद्र सिंह (65), प्रदीप सिंह रावत (32), रंजित कुमार (19), विनोद (28) समेत 26 लोग हैं।  इनमें 11 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल से वाराणसी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed