{"_id":"dcf4c0abc26200b73b492a3a62f3ba76","slug":"majlis-was-held-in-memory-of-fatima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फातिमा की याद में हुई मजलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फातिमा की याद में हुई मजलिस
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की बेटी और कर्बला के प्यासे शहीद हजरत इमाम हुसैन की मां जनाबे फातिमा सल्वातुल्लाह अलैहा की शहादत पर सदर इमाम बाड़ा बेगमगंज में मजलिस का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में उल्माए कराम और नौहाखा ने भाग लिया। मौलाना जाफर आजमी ने मसायाबी कसिदाखानी करते हुए कहा कि बकीं में कब्र है वीरान आपकी बीवी, हम इस वजह से परेशां है फातिमा जेहरा पढ़ा तो सभी आंखें नम हो गईं।
मजलिस को खिताब करते हुए वसीका अरबी कालेज फैजाबाद के प्राचार्य मौलाना मोहसिन ने कहा की शहजादी फातिमा ने बच्चों की तरबियत का ऐसा नमूना पेश किया जिसकी पूरी दुनिया में कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती ।
विज्ञापन
दूसरी मजलिस को खिताब करते हुए आल इंडिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा की महिलाएं शहजादी फातिमा के बताए रास्ते पर चलें ताकि उनको अपनी जिंदगी का मकसद ज्ञात हो सके।
मजलिस का आगाज तिलावते कलाम पाक से मौलाना अम्मार खान रन्नवी ने किया। पेशखानी अख्तर एजाज जलालपुरी, दाऊद बड़ागावी, गालिब अब्बास इलाहाबादी, ताहिर अब्बास गाजीपुरी ने की। सोजख्वानी आरिफ रजा, कमर रजा ने किया। नौहाख्वानी फरमान आब्दी ने किया।
मजलिस से पूर्व मदरसा सभागार में शहजादी फातिमा की सीरत पर आल इंडिया सेमिनार आयोजन हुआ। इस मौके पर धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी, शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी, नजमुल हसन नजमी, अहमद अब्बास, फजले मुमताज, रजा अब्बास, आदि लोग मौजूद रहे । सफदर हुसैन जैदी ने आभार व्यक्त किया।
उधर मदरसा इमानिया नासिरिया में आयोजित मजलिस में सोजख्वान सैय्यद मोहम्मद नौशाह ने मजलिस की शुरुआत की। प्रो. सैय्यद मोहम्मद असगर, मौलाना जेनान असगर ने कहा कि कुरान में मोहम्मद साहब के परिवार की इज्जत बहुत है। मौलाना महफूजुल हसन ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सफदर हुसैन जैद, जावेद रजा, नदीम रजा, हसन मेंहदी, नासिर मेंहदी, इमाम हैदर आदि मौजूद थे। संचालन सैय्यद आबिद रजा और रजी विश्वानी ने किया।