फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahakambh: It took 48 hours to clear the 20 km jam

महाकंभ: 20 किमी का जाम खुलने में लगे गए 48 घंटे

Tue, 11 Feb 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mahakambh: It took 48 hours to clear the 20 km jam
मुंगराबादशाहपुर। महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण प्रयागराज के सहसों में लगा 20 किलोमीटर का जाम 48 घंटे बाद सोमवार की सुबह खुल गया। वाहनों का दबाव कम हुआ तो मुंगराबादशाहपुर में बैरिकेडिंग हटा दी गई। सभी वाहनों को बाजार होते हुए गुजारा गया। पंवारा में पड़ने वाला टोल भी मुफ्त नहीं किया गया। टोल के आंकड़े के मुताबिक रविवार की शाम 7 बजे से सोमवार की शाम 7 बजे तक 24 घंटे में 18 हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरे।
विज्ञापन

प्ररयागराज में शनिवार की शाम से महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालाें का रेला उमड़ पड़ा। प्रयागराज के किसी भी सीमा से बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने से गाड़ियों को जगह-जगह रोका गया। इससे स्थिति यह हुई कि मौनी अमावस्या के स्नान से भी अधिक लोग प्रयाग की सीमा से सटे बार्डरों पर जाम में फंस गए। शनिवार की रात से लगा जाम देखते ही देखते विकराल हो गया। रविवार की रात तक लाखों वाहन जहां-तहां खड़े रह गए। जौनपुर की सीमा से सटे सहसों से लेकर प्रयागराज शहर तक 20 किलोमीटक तक रास्ता चोक रहा। इसका असर जिले में भी देखने को भी मिला। हालांकि पुलिस अधिकारियों की सूजबूझ और सटीक डायवर्जन से जिले से आसानी से वाहन अपने गंतव्यों तक रवाना किए गए। वाहन इतने अधिक थे कि रविवार की शाम 7 बजे से सोमवार की शाम 7 बजे तक 24 घंटे में 18 हजार से अधिक वाहन पंवारा टोल से गुजरे। सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को वाहनों का दबाव कम होने से बैरिकेडिंग हटा दी गई। अब जाम जैसी कोई स्थिति नहीं हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed