फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Magh Mela Buses run every 10 minutes from Jaunpur to Prayagraj special arrangements from 1 January

माघ मेला: प्रयागराज के लिए जौनुपर से हर 10 मिनट पर चलेगी बस, पहली जनवरी से खास व्यवस्था; भक्तों को सहूलियत

Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
सार

Magh Mela 2026: जिले से प्रयाग नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने खास व्यवस्था की है। हर 10 मिनट पर बस चलाएगी जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 200 बसों का तीन चरणों में संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Magh Mela Buses run every 10 minutes from Jaunpur to Prayagraj special arrangements from 1 January
जौनपुर डिपो में खड़ी रोडवेज बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

संगम नगरी में लगने वाले माघ मेले तक स्नानार्थियों को सकुशल पहुंचाने के लिए परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। माघ मेले के दौरान जौनपुर डिपो से प्रयागराज के लिए हर 10 मिनट पर बसें रवाना की जाएंगी। अलग-अलग जगहों से कुल 200 बसों का संचालन किया जाएगा। जौनपुर डिपो में निगम और अनुबंधित मिलाकर कुल 105 बसों का बेड़ा है।

विज्ञापन

 
तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले को देखते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 200 बसों का तीन चरणों में संचालन किया जाएगा, जिसकी तैयारी डिपो की ओर से की जा रही है। इन बसों की तकनीकी खामियों को दूर करने में वर्कशाॅप के कर्मचारी जुट गए हैं। जरूरत पड़ने पर और बसें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


एक जनवरी से 13 जनवरी तक पहले चरण में झूंसी तक 65 बसें चलाई जाएंगी। इनमें जौनपुर से 15, मछलीशहर से 20, सुजानगंज से 15, बदलापुर से 10 और जौनपुर वाया भदोही पांच बसें शामिल हैं। दूसरे चरण में 14 जनवरी से 24 जनवरी तक माघ मेले के लिए झूंसी तक 70 बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों को मिलेगी सहूलियत

इनमें जौनपुर से पांच, मछलीशहर से 20, सुजानगंज से 25, बदलापुर से 10 और जौनपुर से भदोही और ज्ञानपुर होते हुए झूंसी तक पांच-पांच बसें चलाई जाएंगी। तृतीय चरण में भी झूंसी तक 31 जनवरी से 16 फरवरी तक 65 बसें चलाई जाएंगी। इनमें जौनपुर से 15, मछलीशहर से 20, सुजानगंज से 15, बदलापुर से 10 और वाया भदोही पांच बसें शामिल हैं।

तीनों चरणों में कुल 200 बसों का संचालन जिले से संगम नगरी प्रयागराज तक किया जाएगा। माघ मेले के दौरान प्रयागराज में तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा, 15 को मकर संक्रांति, 18 को मौनी अमावस्या, 23 को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

इसके लिए ज्यादा बसों की जरूरत होती है। जौनपुर डिपो इंचार्ज वीके सिंह ने बताया कि प्रयागराज माघ मेले के लिए 200 बसों को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। चालक-परिचालक की ड्यूटी भी लगा दी गई है। अनुबंधित बसों से स्थानीय रूटों के आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed