{"_id":"5f53cbdb8ebc3e446a3175e1","slug":"madiahu-mla-corona-infected-54-new-patients-including-six-inmates-of-jail-found-jaunpur-news-vns545547085","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियाहूं विधायक कोरोना संक्रमित, जेल के छह बंदी समेत 54 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ियाहूं विधायक कोरोना संक्रमित, जेल के छह बंदी समेत 54 नए मरीज मिले
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज, बदलापुर के बाद अब मड़ियाहूं की विधायक को भी कोरोना ने चपेट में लिया है। लखनऊ में जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उधर, जिले में भी शनिवार को 54 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें जिला जेल के छह बंदी भी शामिल हैं। जेल में अब तक 42 बंदी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। नए मरीजों के बाद अब जिले मेें कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4033 हो गई है। इसमें 634 केस एक्टिव हैं। 54 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
जून में शाहगंज के विधायक कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद अगस्त के दूसरे पखवारे में बदलापुर विधायक को वायरस ने गिरफ्त में ले लिया। इन दोनों विधायकों के स्वस्थ होने के बाद अब जिले की मड़ियाहूं सीट से अपना दल-एस की विधायक डॉ. लीना तिवारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विधायक के पुत्र सात्विक तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान और उसके बाद भी लगातार गरीबों, जरुरतमंदों की मदद में विधायक सक्रिय रहीं। इस दौरान ही वह संक्रमित हो गई हैं। उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, जिला कारागार में लगातार तीसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों की जांच की। शनिवार को 279 बंदियों की जांच में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके पहले शुक्रवार को 25 और बृहस्पतिवार को 11 बंदी कोरोना से संक्रमित मिले थे। जेलर राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमित मिले 25 बंदियों में से पांच को जमानत मिल गई है। उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के कुल 13 सौ बंदियों की जांच पूरी कर ली गई है। पॉजिटिव बंदियों को क्वारंटीन में अलग रखा गया है। मीरगंज के उमरी गांव में सीएचसी मछलीशहर की टीम ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में जांच की। कुल 99 लोगों की जांच में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए गए। डॉ. बीएल यादव ने बताया कि सभी को एल-1 अस्पताल भेज दिया गया है। टीम में डॉ अमृत मौर्या, संजीव कुमार, भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे। महराजगंज सीएचसी की टीम ने अधीक्षक डॉ. स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में केवटली गांव में 50 लोगों का सैंपल लिया। सभी सैंपल को लैब में भेजा गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1381 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 54 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती 36 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जिले में अभियान के दौरान 2710 नए सैंपल लिए गए हैं। इसे मिलाकर 103764 सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं। इसमें 96244 का रिजल्ट आ चुका है।
विज्ञापन
आज शहर के हर वार्ड में होगी जांच
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण और नए मरीजों की पहचान के लिए रविवार को शहर के सभी वार्डों में कैंप लगेगा। डीएम ने बताया कि जिले के सभी डॉक्टर, लैब टेक्निशियन की टीम बनाकर इस कार्य में लगाया गया है। एसडीएम सदर नितिश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। वह जांच कार्य की निगरानी करेंगे। उन्होंने सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की दिक्कत से ग्रसित सभी लोगों को इस विशेष अभियान के दौरान जांच कराने की अपील की है। कहा कि कोरोना को हराने के लिए सभी को जागरुक होकर सहयोग करना होगा। कोरोना से घबराएं नहीं, लेकिन सतर्कता जरुर बरतें।