फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   LPG consumers put the jam on highway

रसोई गैस उपभोक्ताओं ने हाइवे पर लगाया जाम

Wed, 06 Apr 2016 12:47 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 06 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
LPG consumers put the jam on highway
गैस की कालाबाजारी के विरोध में बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के सामने हाईवे जाम करते उपभोक्ता।
रसोई गैस वितरण में अनियमितता से नाराज सैकड़ों ग्रामीण उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के सामने हाईवे जाम कर दिया। उन्होनें नारेबाजी के बीच गैस एजेंसी संचालकों पर उत्पीड़न का आरोप जड़ा।
विज्ञापन


कहा कि यह उत्पीड़न प्रशासन की शह पर किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एजेंसी संचालकों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ंगलवार को सुबह सात बजे से ही सैकड़ों लोग गैस लेने के लिए लाइन में लगे थे लेकिन दोपहर तीन बजे तक गैस की गाड़ी नहीं पहंची तो उनका धैर्य जवाब दे गया। नाराज उपभोक्ता हाइवे पर जा पहुंचे और उन्होंने एजेंसी संचालकों के उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एजंसी संचालक समय से गैस की सप्लाई नहीं दे रहे। इसके लिए उपभोक्ताओं को पांच-पांच घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। फिर भी गैस नहीं मिल रही।


सूचना पर पहुंचे एसओ क्षितिज त्रिपाठी ने लाठी पटककर लोगों को खदेड़ा और जाम समाप्त कराया। इस दौरान सुनील जायसवाल, राहुल दुबे, अंकित, निखिल, दिलीप, टिंकू, रामलखन आदि मौजूद थे।
उधर गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि गाड़ी खराब होने की वजह से गैस आने में देरी हुई। जिस पर लोगां ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed