फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lovers couple missing from home reached police station after ten days

घर से लापता प्रेमी युगल दस दिन बाद पहुंचे थाने

Wed, 02 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lovers couple missing from home reached police station after ten days
रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता प्रेमी युगल दस दिन बाद मंगलवार को थाने पहुंच गए। दोनों पुलिस के सामने एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों ने भी दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। दोनों बालिग और स्वजातीय हैं।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक मिली तो परिजनों ने एक दूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच मौका देख 10 दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो परिजनों ने दोनों के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को सुबह दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर थाने पहुंच गए। पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने देर तक पंचायत की, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों बालिग हैं। दोनों परिजनों के समझाने पर समझ गए तो ठीक है अन्यथा दोनों शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed