फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lover gets life imprisonment in Kajal Maurya murder case shot in kitchen in jaunpur

UP: काजल मौर्या हत्याकांड में पांच साल बाद कोर्ट का फैसला, प्रेमी को उम्रकैद, रसोई में घुसकर मारी थी गोली

Fri, 13 Mar 2026 12:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 12:25 AM IST
सार

जौनपुर जिले में काजल मौर्या हत्याकांड में प्रेमी को उम्रकैद के साथ ही जुर्माना ठोका गया। प्रेमी ने रसोई में घुसकर उसे गोली मारी थी। मामला वर्ष 2021 का है। 

विज्ञापन
Lover gets life imprisonment in Kajal Maurya murder case shot in kitchen in jaunpur
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार यादव की अदालत ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर में हुई काजल मौर्या की हत्या के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी धर्मेंद्र मौर्य को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, आर्म्स एक्ट के तहत दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त कैद और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। 

विज्ञापन


ये है मामला
सिंगरामऊ निवासी कुलदीप मौर्य की बेटी काजल अपने मामा फतेह बहादुर के घर डेल्हूपुर (महाराजगंज) आई थी। नौ फरवरी 2021 की दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी धर्मेंद्र वहां पहुंचा। आरोप है कि जब काजल रसोई में खाना निकालने गई, तभी धर्मेंद्र ने पीछे से उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे, तो आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए यह झूठ बोला कि काजल का पेट फट गया है। गंभीर हालत में काजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। वहां जब डॉक्टरों ने घाव देखकर गोली लगने की पुष्टि की, तो पोल खुलने के डर से धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 13 फरवरी 2021 को आरोपी को बैहारी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया था, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली में मौजूद पुख्ता सबूतों के आधार पर धर्मेंद्र को हत्या का दोषी पाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed