फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lover caught meeting secretly, got married in temple

Jaunpur News: चुपके से मिल रहे प्रेमी-प्रेमिका पकड़ाए, मंदिर में कराई शादी

Mon, 24 Apr 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lover caught meeting secretly, got married in temple
क्षेत्र के एक गांव में युवती को बाहरी युवक के साथ गांव वालों ने धर दबोचा। जहां पुलिस के सामने दोनों ने तीन साल से प्रेम-प्रसंग चलने की बात कबूल की। प्रेमिका ने प्रेमी पर विवाह न करने का आरोप लगाया। वह प्रेमी के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आपसी समझौता करते हुए मंदिर में ले जाकर दोनों का विवाह करवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती की चाची का मायका गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में है। उसकी चाची की मायका वाले गांव के बगल का एक युवक उसी रिश्ते के माध्यम से अक्सर आता-जाता था। इस दौरान युवक का युवती से प्रेम हो गया है और तीन वर्ष से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी शनिवार की रात में प्रेमिका से मिलने उसके गांव में पहुंचा था। जब दोनों एक-दूसरे के साथ थे तभी गांवों वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया। 112 नंबर डायल कर पुलिस को भी बुलाया गया। फिर गाड़ी से प्रेमी युगल को जफराबाद थाना ले जाया गया। थाने पर प्रेमिका ने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने मना किया। इसके बाद प्रेमिका मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई। सूचना पर युवक के परिजन भी आ गए। इसके बाद अगले दिन रविवार की सुबह दोनों का विवाह मैहर देवी मंदिर परमानतपुर में कराया गया। इस बाबत जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया। अगर युवती तहरीर देती तो मुकदमा दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed