{"_id":"68419eba805d515fd109f9e1","slug":"love-story-of-father-of-two-children-in-jaunpur-used-to-meet-girl-alone-landed-in-jail-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बच्चों के बाप की इश्क की कहानी, युवती से अकेले में मिलता था मुस्लिम युवक, पहुंच गया जेल; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बच्चों के बाप की इश्क की कहानी, युवती से अकेले में मिलता था मुस्लिम युवक, पहुंच गया जेल; जानें मामला
Thu, 05 Jun 2025 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शादीशुदा मुस्लिम युवक दूसरे धर्म की लड़की से इश्क लड़ा रहा था। लड़की सच्चाई जानती थी लेकिन जब शादी की बात की तो युवक ने मना कर दिया। इस पर लड़की ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लड़की ने दर्ज कराया मामला।
- फोटो : Free pic
विस्तार
Love Affair: जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के मंडी नसीब खान निवासी व्यक्ति को मोहब्बत करना उस समय भारी पड़ गया जब युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मंडी निवासी मुस्लिम धर्म के युवक का पड़ोसी मोहल्ले की दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच, दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया किया एकांत में मिलने भी लगे। युवती इस बात को अच्छी तरह से जानती थी कि उसका प्रेमी शादीशुदा और दो बच्चों का बाप भी है। युवती ने अपनी लिखी गई तहरीर में यह आरोप लगाया है कि मुस्लिम धर्म का युवक शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ काफी दिनों से संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
कई बार उसने इच्छा के विरुद्ध भी संबंध बनाया। विरोध पर बहला देता था। जब वह शादी का दबाव बनाने लगी, तब मुस्लिम युवक ने इनकार कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी के बारे में चर्चा है कि उसके पिता पुलिस अधीक्षक के स्टेनो रहे हैं और रिटायर हो चुके हैं। इसी के साथ आरोपी का एक भाई सब इंस्पेक्टर भी है। दूसरी तरफ क्षेत्र में चर्चा है कि शादीशुदा बच्चों का बाप लंबी उम्र में इश्क लगाने चला था। उसको अब जेल की हवा खानी पड़ेगी। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेज दिया है।