फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Love happened through chatting, girlfriend reached boyfriend's house for marriage

Jaunpur News: चैटिंग से हुआ प्यार, शादी के लिए प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर

Tue, 21 May 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Love happened through chatting, girlfriend reached boyfriend's house for marriage
जफराबाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को अपने इंस्टाग्राम में चैटिंग के दौरान बने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह युवक से शादी करने के जिद पर अड़ गई। काफी बवाल होने के बाद लोगों के समझाने पर वह घर वापस लौट गई।
विज्ञापन


युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती थी। इसी रील में कमेंट के दौरान घर से छह किमी दूर के एक गांव के लड़के से युवती काे प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे-धीरे काफी बढ़ गया। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक कुछ दिन टालता रहा। इसके चलते युवती काफी आवेश में आकर युवक के घर पहुंच गई। युवती के आने के पहले ही उसका प्रेमी कही भाग गया। प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। वह घर में रहकर प्रेमी को बुलवाने की जिद करने लगी। इस दौरान गांव के लोगों ने युवती को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि यह युवती छह महीने पूर्व भी इसी गांव के युवक से इसी प्रकार से प्यार करके शादी करने आई थी। उसमेंं भी लोगों के कहने पर वापस चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed