{"_id":"615fff198ebc3e626a6f7535","slug":"love-couple-dead-body-found-hanging-from-tree-in-jaunpur-both-residents-of-same-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, दोनों एक ही गांव के निवासी, तरह-तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, दोनों एक ही गांव के निवासी, तरह-तरह की चर्चाएं
Fri, 08 Oct 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:08 PM IST
सार
जौनपुर जिले के एक गांव निवासी युवक (20) और युवती (18) के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। दोनों एक बार घर से फरार भी हुए थे। शुक्रवार सुबह दोनों का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ से लटके मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। सूचना पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक बार घर से फरार भी हो चुके थे।
विज्ञापन
दोनों के शव एक साथ मिलने से घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। गांव के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी युवक (20) और युवती (18) के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
पढ़ेंः स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों का शव बबूल के पेड़ की डाली पर दो साड़ी के सहारे लटका देखा तो शोर मचाया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया। साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
25 सितंबर को भी मिला था प्रेमी युगल का शव
सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ मछलीशहर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। गौरतलब है कि बीते 25 सितंबर को भी रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटके मिले थे।