फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on girl student by blade while going to school seriously injured in jaunpur

यूपी: स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी

Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

जौनपुर जिले के एक स्कूल में छात्रा पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसे जबरदस्ती खींच कर ले गए। छात्रा पर उन्होंने ब्लेड से वार किए।

विज्ञापन
Attack on girl student by blade while going to school seriously injured in jaunpur
छात्रा को ब्लेड मारकर किया घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में दो मनबढ़ों ने ब्लेड मार कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर मनबढ़ वहां से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची छात्रा ने एक सहपाठी और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


थानागद्दी निवासी एक किशोरी सत्येंद्र बहादुर इंटर कॉलेज खर्गसेनपुर में कक्षा दस की छात्रा है। तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे वह कॉलेज जा रही थी। कॉलेज के नजदीक पहुंचने पर दो लोग उसके बाल खींचते हुए सड़क की एक तरफ ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंत्योहारों पर नई ट्रेनें चलाएगा रेलवे: वाराणसी से कटरा, दिल्ली और भटिंडा जाएगी ट्रेन, जानें कब होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों पर किए कई बार
आरोप है कि एक उसके कॉलेज का ही लड़का था, जिसका उसकी सहेली से दो दिन पहले ही विवाद हुआ था। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से हाथों पर कई वार किए और गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।

हमला कर हुए फरार

पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो अगली बार जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed