फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   love couple Dead body found hanging from tree in jaunpur both residents of same village

दर्दनाक: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, दोनों एक ही गांव के निवासी, तरह-तरह की चर्चाएं

Fri, 08 Oct 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 04:08 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव निवासी युवक (20) और युवती (18) के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। दोनों एक बार घर से फरार भी हुए थे। शुक्रवार सुबह दोनों का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला।  

विज्ञापन
love couple Dead body found hanging from tree in jaunpur both residents of same village
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ से लटके मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। सूचना पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक बार घर से फरार भी हो चुके थे।

विज्ञापन


दोनों के शव एक साथ मिलने से घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। गांव के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।  घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी युवक (20) और युवती (18) के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन

पढ़ेंः स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों का शव बबूल के पेड़ की डाली पर दो साड़ी के सहारे लटका देखा तो शोर मचाया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया। साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

25 सितंबर को भी मिला था प्रेमी युगल का शव

सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ मछलीशहर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। गौरतलब है कि बीते 25 सितंबर को भी रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में  प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटके मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed