फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lost mobiles of 101 people recovered from eight states

Jaunpur News: आठ राज्यों से बरामद हुए 101 लोगों के खोए मोबाइल

Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lost mobiles of 101 people recovered from eight states
जौनपुर। जिले की साइबर क्राइम टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के 101 लोगों के 25 लाख रुपये के मोबाइल आठ राज्यों से बरामद कर लिए हैं। वहीं साइबर फ्राॅड कर 38 पीड़ितों से ठगे गए 20 लाख 06 हजार 490 रुपये भी वापस कराए।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों के गुमशुदा व खोए मोबाइल फोन बरामद के लिए चल रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना जौनपुर को निर्देशित किया गय था। गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। इसी क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा अप्रैल व मई में भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 101 मोबाइलों को दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान, आन्ध्र-प्रदेश राज्यों व जनपद जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किया। बरामद मोबाइलों में अधिकांश कीमती और ब्राडेंड रहे। इनका बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये हैं। एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव व सीओ सिटी देवेश सिंह की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को दिए गए। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी संतुष्ट व खुश दिखे। साइबर क्राइम थाना ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अप्रैल व मई माह में अब तक साइबर फ्राॅड के 38 पीड़ितों के खातों में कुल 20 लाख छह हजार 490 रुपये वापस कराए। इस मौके पर साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed