फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Buddha gave the message of love and non-violence: Babu Singh Kushwaha

भगवान बुद्ध ने दिया प्रेम व अहिंसा का संदेश : बाबू सिंह कुशवाहा

Tue, 27 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lord Buddha gave the message of love and non-violence: Babu Singh Kushwaha
मुंगराबादशाहपुर। भगवान बुद्ध ने विश्व को प्रेम व अहिंसा का संदेश दिया। उनका कहना था कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो फिर जीत हमेशा आपकी होगी। उक्त बातें मुंगराबादशाहपुर के गरियांव में शांति नंदन बौद्ध फेयरवेल समिति के तत्वाधान में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं। कहा कि महात्मा बुद्ध ने इस धरती पर एक ऐसे महान आध्यात्मिक गुरु हुए हैं, जिन्होंने बुद्ध धर्म की स्थापना कर दुनिया को शांति, करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेम किया। भगवान बुद्ध ने किसी विशेष वर्ग या जाति के लिए नहीं, बल्कि सभी मानवता के कल्याण के लिए उपदेश दिए। कहा कि भगवान बुद्ध के दिए गए सिद्धांत पंचशील तथा बुद्ध वंदना को लोकतंत्र में लागू होने के लिए लोकसभा में मांग उठाऊंगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रत्न मौर्य, प्रदेश संगठन सचिव सुनीता कुशवाहा व उदयभान मौर्य ने बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं में राजीव रत्न मौर्य, अच्छेलाल मौर्य, महेश चंद मौर्य, सुनीता कुशवाहा, उदय भान मौर्य, विशाल मौर्य, भूल्लन मौर्य व आनंद मौर्य आदि ने कहां कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन हमें समाधान का मार्ग दे सकता है। उन्होंने मनुष्य को अहिंसा, प्रेम, भाईचारा, धैर्य, संतोष और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन रवि मौर्य ने किया। इस मौके पर अवनीश कुमार मौर्य, पवन मौर्य, सन्तोष मौर्या, मानिकचंद्र, शत्रुघ्न मौर्य, ओपी मौर्या, प्रमोद मौर्या, रमाकांत मौर्य, प्रधान लाल चंद्र,विजय शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed