फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   loot after taking family under control

परिवार को बंधक बनाकर नकदी-आभूषण लूटे

Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
loot after taking family under control
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के डिहवा भादी गांव में सोमवार की रात ट्रक संचालक के घर में घुसकर नकदी व सामान लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने घरवालों को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

डिहवा भादी गांव में ट्रक संचालक तबरेज खान उर्फ कल्लू मकान में पत्नी और बच्चों सहित रहते हैं। सोमवार की रात करीब एक बजे तबरेज छत पर सो रहा था, तभी उसे घर में किसी के होने की आहट हुई। आरोप है कि छत से नीचे उतरने लगा तो सीढ़ी पर एक बदमाश ने असलहा दिखाकर डराया और बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे। घर की अलमारी व बक्सा आदि को खंगाल कर लगभग साढ़े छह लाख के आभूषण और पचास हजार रुपए नकदी लेकर भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक लुटेरे तीन की संख्या में आए थे। परिवार के अन्य सदस्य जिस कमरों में सो रहे थे, उस कमरे की खिड़की पर कुछ केमिकल फेंका मिला है, जिसके प्रभाव से परिवार के लोग बेहोश हो गए थे। पीड़ित ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। बावजूद पुलिस घटना के 12 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची है। इस बाबत कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है। उधर सीओ जितेंद्र दुबे ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed