फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Long road parking, if it gets jammed, it seems

लबे सड़क पार्किंग, जाम लगे तो लगता रहे

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Long road parking, if it gets jammed, it seems
ओलन्दगंज में आधी सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों के चलते लगा जाम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन शहर में कहीं भी पार्किंग का इंतजाम नहीं है। बाजारों में आने वाले ग्राहक सड़कों पर जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। वेंडिंग जोन बना है लेकिन ठेेले-खोमचे वाले भी पटरियों पर ही दुकानें लगाते हैं। इस वजह से रोजाना जाम लगता है। एंबुलेंस और स्कूलों के वाहन फंसे रहते हैं। मगर किसी को इसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

तीज और गणेश चतुर्थी के चलते सोेमवार को बाजार में कुछ ज्यादा ही भीड़ उमड़ी। रविवार को बंदी के बाद सोमवार को दुकानों व कार्यालयों के खुलने के कारण स्कूल और दफ्तर जाने वालों के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग भी बाजार आए। इधर-उधर वाहन खड़ा करके खरीदारी करते रहे। पर यह एक दिन की बात नहीं है। करीब सवा तीन लाख की आबादी वाले जौनपुर शहर में रोजाना जाम लगता है। शहर की पटरियों पर ठेले वाले दुकान लगा लेते हैं। दुकानों और माल के पास भी वाहनों की पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। नगर पालिका प्रशासन ने भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। शहर में जहां-तहां वाहन पार्क किए जाते हैं। लिहाजा ग्राहक आधी सड़क तक वाहन खड़ा करते हैं।
विज्ञापन

जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई बार ट्रैफिक प्लान बनाया गया लेकिन कुछ महीने बाद ही ध्वस्त हो गया। कुछ जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं लेकिन ठेले वाले वहां जाने के बजाय पटरियों ही दुकानें लगाना बेहतर समझते हैं। कोतवाली, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, जौनपुर जंक्शन रोड, अलफस्टीनगंज, पालीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, सिपाह, रोडवेज, टीडी कालेज दक्षिणी गेट, लाइन बाजार आदि क्षेत्रों में जाम लगता है। यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला का कहना है शहर में जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद है कही भी जाम की सूचना मिलने पर तत्काल जाम खत्म करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरियां आबाद, वेंडिंग जोन बेमानी
जौनपुर। कुछ जगहों पर वेंडिंग जोन भी तैयार कर दिया गया है, लेकिन नगर पालिका की ओर से दुकानदारों को आवांटित नहीं किए जाने से वहां चार पहिया वाहनों की पार्किंग बन गई है। किला के पिछे वेंडिंग जोन बनाया गया है, लेकिन अभी तक दुकानदारों को आवांटित नहीं किया गया है। इसके अलावा डीएम आवास के पास, सीएमओ आवास के पीछे, बदलापुर पड़ाव, सद्भावना मोड़, अशोक टॉकिज के सामने जगह चिन्हित किया गया है। पूरे शहर में अवैध और बेतरतीब तरीके से ठेले और खोमचे लगने से अतिक्रमण है। जहां-तहां पटरियों पर दुकानें सज रही हैं। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। हालत यह है कि राहगीर जाम से जूझ रहे हैं।

अभी शहर में पांच जगहों पर वेंडिंग जोन के बनाया गया है, लेकिन दुकानदार वहां जा नहीं रहे। जहां-जहां वेंडिंग जोन तैयार हो गए हैं वहां शीघ्र ही दुकानदारों को स्थापित कर दिया जाएगा। शहर में पार्किंग की व्यवस्था अभी कहीं नहीं है। इसके लिए जेसीज चौराहा के पास पार्किंग की व्यवस्था की कार्य योजना बनाई जा रही है।
- संतोष मिश्रा, अधिशासी अधिकारी- नगर पालिका-जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed