फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Long queue in the collectorate in the hope of getting the outstanding money

Jaunpur News: बकाया धन पाने की आस में कलेक्ट्रेट में लगी लंबी लाइन

Sun, 05 Mar 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Long queue in the collectorate in the hope of getting the outstanding money
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम कार्यालय के बाहर शनिवार को लंबी लाइन देखी गई। यह उन लोगों की लाइन थी जिनका पैसा रियल स्टेट, म्यूचुअल फंड व अन्य कंपनियों में फंसा है। प्रशासन की तरफ से ऐसे पीड़ितों का आवेदन लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले ही दिन 358 लोगों ने आवेदन किया। इन विभिन्न कंपनियों में किसी का दो लाख तो किसी का दस लाख रुपये इन कंपनियों में जमा है जो कई वर्षों से किसी भी तरीके से वापस होता नहीं दिख रहा है। इन आवेदनकर्ताओं का आवेदन लेने के बाद प्रशासन यह आकलन करके शासन स्तर पर भेजेगा कि जिले में ऐसे मामलों के कितने पीड़ित है और उनकी कितनी धनराशि जमा है जो नहीं मिल रही है। इसमें एक प्रारूप पर सभी विवरण लिखकर, अभिलेखों के साथ दो सेट में मांगा गया है। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी, बांड की फोटो कापी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लगानी हो रही है। शासन से आदेश मिलने के बाद जिले में इसके लिए आवेदन लिए गए है। इस संबंध में एडीएम राम अछयवर चौहान ने कहा कि फिलहाल आवेदन कलेक्ट्रेट में मेरे कार्यालय में लिए जा रहे है। भीड़ बढ़ने पर तहसीलों में भी व्यवस्था कराई जाएगी। शासन का जैसा आदेश आएगा उसी क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed