फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Sabha Election Voting Two voters disappointed in jaunpur

Lok Sabha Election Voting: 'आप मर चुके हैं, वोट नहीं दे सकते...' यह सुन निराश हुए दो वोटर, जानें- फिर क्या हुआ

Sat, 25 May 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 May 2024 07:42 PM IST
सार

Lok Sabha Election Voting: जौनपुर के दोनों लोकसभाओं पर गहमागहमी के बीच मतदान हुए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी दुरुस्त दिखा। युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Voting Two voters disappointed in jaunpur
राम नारायण साहू और सुरेंद्र कुमार मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बादशाहपुर क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पहुंचा एक मतदाता उस समय निराश हो गया, जब मतदान कर्मियों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि आप मर चुके हैं। आप मतदान नहीं कर सकते। अपने को साक्षात जीवित होने का दावा कर रहे मतदाता की मतदान कर्मियों ने एक नहीं सुनी। उसे बिना वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी राम नारायण साहू उर्फ रमई शनिवार को हिंदू बालिका इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालने गए थे। वोट डालने के लिए वह कतार में खड़े हो गए। नंबर आया वह मतदान कर्मी के समक्ष अपनी पर्ची एवं फोटो युक्त प्रमाण पत्र दिखाया। 
विज्ञापन


मतदान कर्मी ने मतदाता सूची से मिलान करते हुए बताया कि आप मर चुके हैं। इसलिए आप मतदान नहीं कर सकते। वह लाख दुहाई देते रहे, लेकिन मतदान कर्मियों ने एक नहीं सुनी। उन्हें बाहर जाने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उक्त मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्य को भी मृतक बता कर मतदान केंद्र से वापस लौटा दिया गया। मतदान कर्मियों ने बताया कि मतदाता सूची में आप दोनों को मृत दिखा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed