फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Sabha Election 2024 Verification of polling stations done with drone camera in Jaunpur

Lok Sabha Election: जौनपुर में ड्रोन से मतदान केंद्रों का हुआ सत्यापन, चुनाव में इन बातों का रखा जाएगा ध्यान

Thu, 04 Apr 2024 06:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Apr 2024 06:14 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर शासन - प्रशासन स्तर से तैयारियां जोरों पर हैं। मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जौनपुर में ड्रोन से मतदान केंद्रों की निगरानी की गई। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Verification of polling stations done with drone camera in Jaunpur
Jaunpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मीरगंज पुलिस ने लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से सत्यापन का कार्य किया। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को मीरगंज के 33 मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे द्वारा सत्यापन का कार्य किया गया। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को चुनाव है। प्रत्येक मतदान केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मतदान केंद्रों के सत्यापन में इन बातों पर दिया ध्यान

  • आगामी मतदान के दिन संभावित समस्याओं व उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए होगी पुख्ता व्यवस्था।
  • मतदान केंद्र के पास मौजूद टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर सक्रिय अपराधी की निगरानी होगी, जिससे मतदान सकुशल संपन्न कराया जा सके। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ड्रोन कैमरे के सर्वे से अराजक तत्व से निपटने के लिए पुलिस तैयार। 
  • ड्रोन कैमरे से जो तस्वीर ली जा रही है, उससे पुलिस मतदान के दिन घटित किसी घटना को निपटाने के लिए मदद लेगी। 

 अधिकारी बोले
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि मतदान के दिन किसी भी घटना से निपटने के लिए पहले से ही पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर ड्रोन कैमरे की मदद से सर्वे किया जा रहा। निगरानी में मतदान केंद्र के आसपास के रास्ते और घर शामिल रहेंगे। इससे असामाजिक तत्व से निपटने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed