फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Locking in 83 colleges of the East

पूविवि के 83 महाविद्यालयों में ताला लगने की नौबत

Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Locking in 83 colleges of the East
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 83 महाविद्यालयों में ताला लगने की नौबत आ गई है। इन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से भी कम है। कई जरूरी मानक भी पूरे नहीं है। विवि प्रशासन ने इन सभी महाविद्यालयों के प्रबंधन को हिदायत दी है कि विद्यार्थी संख्या बढ़ाते हुए वह मानकों को शीघ्र पूरा नहीं करते तो उनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। यहां के विद्यार्थियों को पास के अन्य महाविद्यालय से संबद्ध कर दिया जाएगा। मानक पूरा करने के लिए विवि ने इन कालेजों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विवि से चार जिलों के 854 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसमें 83 महाविद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या 50 से भी कम है। ऐसे महाविद्यालयों में सर्वाधिक 53 गाजीपुर जिले में हैं। इसके बाद आजमगढ़ में 13, मऊ में 9 और जौनपुर में 8 महाविद्यालयों में 50 से भी कम छात्र-छात्रा पंजीकृत हुए हैं। इन महाविद्यालयों में शिक्षण कक्ष, जरुरी विषय के शिक्षकों की संख्या, खेलकूद की गतिविधियां सहित अन्य मानक भी पूरे नहीं हैं। इन महाविद्यालयों के प्रति विवि प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। नवंबर से नया सत्र शुरू होने के पहले तक इन सभी महाविद्यालयों को मानक पूरा करने और विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

पत्र जारी कर कहा गया है कि सत्र शुरू होने से पहले तक मानक पूरा नहीं करते तो वहां के छात्रों को नजदीक के अन्य महाविद्यालय से संबद्ध कर दिया जाएगा। वहीं से विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म जमा होगा और डिग्री भी वहीं से मिलेगी। ऐसे महाविद्यालयों को भविष्य में परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। विवि प्रशासन के सख्त रुख से इन महाविद्यालय में ताला बंद होने की नौबत खड़ी हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन विवि के मानक को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed