फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Loan worth Rs 51.52 crore given to 250 beneficiaries

Jaunpur News: 250 लाभार्थियों को दिया गया 51.52 करोड़ रुपये का कर्ज

Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Loan worth Rs 51.52 crore given to 250 beneficiaries
जौनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दिन में बुधवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में एमएसएमई आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 250 से ज्यादा लाभार्थियों में 51 करोड़ 52 लाख रुपये के ऋण अनुमोदन पत्र वितरित किए गए। इसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान व एमएसएमई के लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ.दिनेशचंद्र ने जिले में ऋण जमा अनुपात के कम होने पर काफी चिंता व्यक्त की। उन्होंने यूनियन बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों को सीएम युवा ऋण योजना को स्वीकृत करने के लिए कहा। कहा कि सारे बैंक अधिकारी संकल्प लें कि जिले के यूबीआई के सीडी रेशियो 27 फीसदी से बढ़ाना है। बैंक मैनेजर पत्रावली को लंबित नहीं रखेंगे। खराब काम करने वाले शाखा प्रबंधकों को निंदा प्रस्ताव जारी किया जाए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं से आर्थिक सहायता दी जा रही है। क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक एमएसएमई ग्राहकों को सुगम व तत्काल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंप में जिले के विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारियों व बैंक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, सीडीओ सीलम साईं तेजा व यूनियन बैंक के केंद्रीय कार्यालय से आए हुए यूनियन बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, बैंक अधिकारी ईश्वर चंद्र गौतम, विजय सिंह, हेमंत तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन गौरव कुमार व आभार एलडीएम शंकर चंद्र सामंत ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed