फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Live in the city, thirst quenched due to hand pump

रहते हैं शहर में, हैंडपंप के भरोसे बुझ रही प्यास

Sat, 13 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Live in the city, thirst quenched due to hand pump
सैदनपुर गांव में हैंड पाइप से पानी भरने के लिए कतार में खड़े1 लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गर्मी की दस्तक के बाद भी पेयजल संकट को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हुए हैं। शहर के ही कई मोहल्लों में पानी का संकट गहराने लगा है। पुरानी बाजार और सिपाह क्षेत्रों में करीब दो हजार लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। तीन वर्ष पहले शहर में शामिल हुए आठ वार्डों के लोगों का भी यही हाल है। यह लोग रहते भले ही शहर में हैं, लेकिन उन्हें हैंडपंप के भरोसे ही प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में कुल 39 हजार मकान हैं। शहरी सीमा में आने वाले भवन स्वामियों को जलापूर्ति के लिए जलनिगम ने पाइप लाइन बिछाई है, इन भवन स्वामियों को नगर पालिका जलापूर्ति करता है। इसके लिए 24 बड़े और 80 मिनी ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं, बावजूद शहर में पेयजल की व्यवस्था चरमराई हुई है। हालत यह है कि पुरानी बाजार स्थित ट्यूबवेल महीनों से खराब पड़ा हुआ है। वहीं पंचहटिया में पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे करीब दो हजार लोगों के सामने इस समय पेयजल का संकट हो गया है। लगभग यही हाल गंगापट्टी, सैदनपुर, हरदीपुर सहित नये बने आठ वार्डो में है। करीब तीन साल से नगर पालिका में शामिल हुए हो गया, लेकिन अभी तक इन वार्डो में पाइप पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार में खराब ट्यूबवेल को बनाने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है। पंचहटिया में क्षतिग्रस्त पाइप को शीघ्र बनवा दिया जाएगा, जहां तक आठ नए वार्डों का सवाल है तो इन वार्डों में अमृत योजना के तहत पेयजल पाइप बिछाने का कार्य जल निगम की ओर से किया जा रहा है, जिसके बाद पेयजल की किल्लत दूर हो जाएगी। -संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed