{"_id":"5eb04b808ebc3e904d58854f","slug":"liquor-shops-open-after-noon-crowds-of-people-started-jaunpur-news-vns5233447115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद खुली शराब की दुकानें, लोगों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद खुली शराब की दुकानें, लोगों की लगी भीड़
विज्ञापन
09- दोपहर बाद ओलन्दगंज स्थित अंग्रेजी व देशी दूकान खूलने के बाद जुटी भीड़ नहीं हुआ सामाजिक दूरी का ?
- फोटो : JAUNPUR
दोपहर बाद खुली शराब की दुकानें, लगी कतार
- शारीरिक दूरी का पालन करते दिखे शराब के शौकीन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। लॉक डाउन में बंद चल रही शराब की दुकानों के शटर सोमवार की दोपहर में खुलते ही भीड़ लग गई। लंबी कतार में लगकर लोग शराब खरीदते नजर आए। कई स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस भी लगानी पड़ी। कोरोना के कहर के बीच शराब की खरीदारी की बेताबी देख लोग अवाक थे।
लॉक डाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की हरी झंडी मिलने के बाद से ही खरीदार दुकान खुलने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि सोमवार की सुबह से ही दुकानें खुल जाएंगी, लेकिन डीएम की ओर से आदेश जारी न होने से दोपहर तक दुकानें बंद रहीं। आबकारी अधिकारी के साथ बैठक के बाद दुकान खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए डीएम ने अनुमति प्रदान की। अपराह्न दो बजे के बाद दुकानों के शटर उठने शुरू हुए तो कुछ देर बाद ही वहां खरीदार पहुंचने लगे। शहर के नईगंज तिराहा, नखास, भंडारी स्टेशन, लाइन बाजार, जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग सहित अन्य इलाकों में दुकानों पर खरीदारों की कतार लगी रही। फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाते हुए मास्क लगाकर खरीदार कतारों में खड़े रहे।
---
42 दिन की बंदी में 42 करोड़ का घाटा
जौनपुर। जिले में 479 शराब की दुकानें हैं। प्रतिदिन इन दुकानों से एक करोड़ का कारोबार होता था। 42 दिनों की बंदी से 42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र ने बताया कि दुकानों को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक प्रतिदिन खोलने की इजाजत दी गई है। शर्त यह है कि दुकान स्वामी को फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराना होगा। उन्हें ही शराब बिक्री करेंगे, जो मास्क या गमछा पहनकर आएंगे। शर्तों का उल्लंघन होने पर लाइसेंस धारक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन
--
हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बंद रहेंगी दुकानें
जौनपुर। जिले में इस समय कुल छह हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों के एक किमी की परीधि के अंदर की शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। लिहाजा इन क्षेत्रों के शराब की दुकानें नहीं खोली गई हैं।