फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lions Club

लायंस क्लब की सदस्यता में भारत बना पहला देश

Fri, 08 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lions Club
जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल में सबसे अधिक सदस्य बनाकर भारत विश्व में पहला देश बन गया है। विश्व में सर्वाधिक सदस्य बनाने पर लायंस क्लब जौनपुर मेन की ओर से कुमुद नर्सिंग होम स्थित लायंस सचिवालय में उत्सव समारोह मनाया गया।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब महती भूमिका निभा रहा है। मानवीय सेवाओं व सद्भावना, समर्पण भाव से काम करते हुए यह विश्व का सबसे बड़ा सेवाभावी संगठन बन गया है। विश्व के 210 देशों में कुल 1413366 सदस्य हैं। अमेरिका में 284960 सदस्य हैं। उसे पीछे छोड़ते हुए भारत में 285140 सदस्य हो गए हैं। डिस्ट्रिक्ट आब्जर्वर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि अमेरिका में अक्तूबर 1917 में लायंस क्लब इंटरनेशनल का गठन गैर राजनीतिक सेवा संगठन के रुप में हुआ। भारत में इस संस्था की शाखा 1956 में खुली। हम भारत में लायंस क्लबों के अस्तित्व के 64 वर्षों के बाद इस स्थिति में पहुंचे हैं, जो गौरवशाली क्षण है। संचालन सचिव अनिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अशोक मौर्य, रामकुमार साहू, अश्वनी बैंकर, शत्रुघ्न मौर्य, अरुण त्रिपाठी, डॉ. वीएस उपाध्याय, डॉ. अजीत कपूर, सुरेश चंद्र गुप्ता, शकील अहमद, महेंद्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed