जौनपुर। नगर के एक होटल में रविवार की रात लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर क्षितिज के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। वर्ष 2020-21 की नई कार्यकारिणी में लायंस क्लब के अध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह और लायनेस क्लब की अध्यक्ष के रुप में अर्चना सिंह ने शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आरकेएस चौहान, दीक्षा अधिकारी मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डॉ. क्षितिज शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन व अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चैतंय पांड्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतुलिता सिंह व अनुष्का सिंह ने गणेश वंदना, लायनेस नीतू सिंह ने ध्वज वंदना व श्रद्धा जायसवाल ने लायंस का एथिक्स पढ़ा। समारोह में उपाध्यक्ष प्रथम संजय बैंकर, उपाध्यक्ष द्वितीय जगदीश प्रसाद मौर्या, उपाध्यक्ष तृतीय जैकी साहू, सचिव विष्णु सहाय व सीमा सहाय, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल व नीलम जायसवाल सहित अभिषेक गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीषदेव, प्रदीप सिंह, रौनक गुप्ता, आलोक सेठ, नीरज सिंह, धर्मेंद्र सेठ, विनय कुमार बरौतिया, मनीष चौरसिया, जगन्नाथ मोदनवाल, देवेश जी वैश्य, डा. चंदननाथ गुप्ता, अजीत सोनकर, सुनील जायसवाल, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, अतुल सिंह, संजय गुप्ता, हसन अब्बास, शिवेंद्र सेठ, चंद्रशेखर जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि जिस विश्वास से हमें नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया गया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संचालन अतुल सिंह व मनीष देव विक्रम ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष यवनिका सिंह, अजय मल्होत्रा, अनिल रस्तोगी, अशोक मौर्य, रामकुमार साहू, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, नीतीश सिंह, सोना बैंकर, प्रीति गुप्ता, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, गौरव सेठ, शशांक सिंह रानू, मनीष तिवारी, आशुतोष जायसवाल, राजकुमार, रमेश श्रीवास्तव, सुजीत अग्रहरि, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।