{"_id":"673393e4d072ccbd7804c841","slug":"lic-branch-manager-dies-in-a-road-accident-accident-happened-while-returning-from-work-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: सड़क हादसे में एलआईसी के शाखा प्रबंधक की मौत, काम से वापस आते समय हुई दुर्घटना, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: सड़क हादसे में एलआईसी के शाखा प्रबंधक की मौत, काम से वापस आते समय हुई दुर्घटना, घर में मातम
Tue, 12 Nov 2024 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:14 PM IST
सार
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में एलआईसी के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई। घटना की सूचना घर वालों को मिली तो रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे शव देखकर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक संतोष सिंह, फ़ाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायख्वाजा के डाल्हनपुर निवासी संतोष सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक की उम्र 45 वर्ष थी। मड़ियाहूं एलआईसी के शाखा प्रबंधक थे। वह रोजाना की तरह बाइक से कार्यालय गए थे। शाम काम निबटाकर सात बजे शाखा को बंद करवाकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब 7:15 बजे जब वह पाली बाजार के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरे। आस-पास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए उनको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि परिजन उनको आस-पास के निजी चिकित्सालय ले ही जा रहे थे कि इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन