फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   LIC agents strike against FDI

एफडीआई के विरोध में एलआईसी अभिकार्ताओं की हड़ताल

Tue, 23 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
LIC agents strike against FDI
नईगंज तिराहा स्थित एलआईसी कार्यालय पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बीमा कर्मचारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बीमा क्षेत्र में एक बार फिर विदेशी निवेश(एफडीआई) को 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी किए जाने और पॉलिसी धारकों की जमा पूंजी को आईपीओ में लगाने के सरकार के फैसले के विरोध में मंगलवार को एलआईसी अभिकर्ता हड़ताल पर रहे। अभिकर्ताओं ने शहर के नईगंज के निकट स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो देशभर के एलआईसी कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी लियाफी के आह्वान पर हड़ताल में शामिल अभिकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान संगठन के संरक्षक सुरेश गुप्ता ने कहा अगर सरकार ने अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो पूरे देश के अभिकर्ता और कर्मचारी देश भर की सभी एलआईसी कार्यालयों में तालाबंद कर प्रदर्शन करेंगे। राजीव सिंह, नरेंद्र राय और सुशील दुबे ने कहा सरकार सभी सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेचने पर तुली है। संचालन महेश यादव ने किया।
विज्ञापन

उधर एलआईसी की मंगराबादशाहपुर शाखा के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी। महामंत्री राकेश मौर्या ने कहा कि सरकार अर्थशास्त्रियों की सलाह और उनकी चेतावनी को भी नजर अंदाज कर रही है। छोटे लाल पाल ने कहा कि केंद्र सरकार देश तमाम सार्वजनिक क्षेत्र उपकरणों को बेचकर देश को आर्थिक संकट में डाला रही है। अध्यक्षता पूर्व सभासद शमशेर अली तथा संचालन राजेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर शिव शंकर मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ,कृष्ण कुमार शुक्ला, शमशेर अली, रामचंद्र यादव, कपूर शर्मा, डॉ प्रेमचंद आजाद, हरि शंकर त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed