फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Letter written to Aligarh DM, asked to recover Rs 42 lakh from A2Z

Jaunpur News: अलीगढ़ डीएम को लिखा पत्र, एटूजेड से 42 लाख वसूल कराने के लिए कहा

Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Letter written to Aligarh DM, asked to recover Rs 42 lakh from A2Z
कूड़ा निस्तारण करने वाली संस्था एटूजेड को 42 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। जिला प्रशासन ने अलीगढ़ डीएम को पत्र लिखकर वसूली कराने के लिए कहा है। जौनपुर के कुल्हनामऊ स्थित साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन बिजली के अभाव में ठप होने के बाद एटूजेड इस समय अलीगढ़ में काम कर रही है। एटूजेड पर 42 लाख रुपये का बिजली बिल का बकाया है।
विज्ञापन

कुल्हनामऊ में 11 एकड़ में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ था। 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका लोकार्पण किया था। प्लांट संचालन की जिम्मेदारी एटूजेड को दी गई। संस्था ने वर्ष 2021 में मार्च से नवंबर तक काम किया। इसके बाद कर्मचारियों का भुगतान न होने की बात कहते हुए प्लांट का संचालन बंद कर दिया। इस दौरान करीब 42 लाख रुपये का बिजली बिल संस्था पर बकाया हो गया। बिल भुगतान न होने पर 17 महीने पहले बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक एटूजेड से बकाया जमा करवाया जाएगा। नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने 11 महीने पहले पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा था। लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिला है। करीब 33 महीने से प्लांट का संचालन बंद है। नगर पालिका की ओर से जनरेटर से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। शहर से रोजाना 97 टन कूड़ा निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed