फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekpalon

लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 12:39 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 03 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lekpalon
लेखपालों ने सदर तहसील पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया - फोटो : jaunpur
मुरादाबाद की तहसील बिलारी में नगर पालिका भवन में शिलान्यास के मौके पर नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहे जाने पर लेखपाल संघ का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को सभी तहसीलों पर लेखपालों ने प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री के बयान की निंदा की।
विज्ञापन


सदर तहसील पर हुई सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण संवर्ग है। 29 जुलाई को आजम खां ने अपने उद्बोधन में अपमान जनक शब्द कहके पूरे समाज का अपमान किया है। लेखपाल इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेखपालों ने राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौँपा। इस मौके पर विष्णु नारायण सिंह, राम प्रताप सिंह, राजेश सिंह, राम बहादुर यादव मौजूद थे।
विज्ञापन


केराकत प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील दिवस पर लेखपाल एसडीएम कार्यालय के पास कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए और आजम खान के खिलाफ नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को दिया। अध्यक्षता प्रलय शंकर यादव और संचालन प्रभात यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार, लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। इस मौके जिलाध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव, सुरेश, चंद्र, मनोज तिवारी,रामचंद्र, राजेश आदि मौजूद रहे।

मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार,  लेखपाल संघ के अध्यक्ष जय शंकर यादव की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम रामकेश को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महेंद्र यादव, आदर्श श्रीवास्तव, संतोष कुमार, जय प्रकाश् मौजूद रहे।

बदलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अभद्र टिप्पणी को लेकर लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। शाहगंज में भी लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed