फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpals staged a sit-in protest demanding salary hike and promotion.

Jaunpur News: वेतन वृद्धि और पदोन्नति के लिए लेखपालों ने दिया धरना

Sat, 15 Nov 2025 11:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals staged a sit-in protest demanding salary hike and promotion.
मछलीशहर तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल। संवाद
जौनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में धरना दिया। इसके बाद मांग पत्र संबंधित पत्रक उच्चाधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील परिसर में संघ के तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र को पत्रक को पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग की है। इस अवसर पर लालचंद पांडेय, अरविंद यादव, शशांक सिंह, मनमीत, वीरेंद्र, शिवकुमार, बबीता, पूजा, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
मड़ियाहूं : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में धरना दिया। धरने में प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज पाठक, नाजिम, सोनू विश्वकर्मा, शिव शंकर आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर : लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राहुल पटेल की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा। धरने में संगठन के तहसील मंत्री जगवीर गौतम,राहुल सिंह, प्रणव सिंह, परमानंद मिश्र,रितंभरा रागिनी,श्वेता समेत 50 लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत: तहसील अध्यक्ष चंद्रमोहन यादव की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। इस मौके पर संगठन मंत्री रामेश्वर यादव, दुर्गेश यादव, मनीष यादव, अर्चना वर्मा, गोविंद कुमार, इस्लाम अहमद आदि लेखपाल मौजूद रहे। शाहगंज: लेखपाल संघ इकाई के अध्यक्ष विकास सिंह में लेखपालों ने धरना दिया।
यह रही मांगें : प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, एसीपी विसंगति दूर करने, पद नाम परिवर्तन, अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति समाप्त करने तथा राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार, विवेक कुमार, तनु प्रजापति, संजय वर्मा, रोहित सिंह, चंद्र कला, सनंन्दन भट्ट, कुसुम सक्सेना, नीतू सिंह, मनीषा श्रीवास्तव आदि लेखपाल मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed