फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal suspended in case of land allotment

भूमि आवंटन के मामले में लेखपाल निलंबित

Sun, 17 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended in case of land allotment
केराकत। तहसील क्षेत्र के मुर्की गांव के बंजर भूमि को ग्राम प्रधान के पुत्रों एवं पत्नी को कब्जा करवाने के आरोपित लेखपाल को तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से तहसील के लेखपालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव के बंजर खाते की भूमि को गांव के प्रधान सादिक के पुत्र राजिक और आदिल को आवासीय एवं पत्नी बानो को वृक्षारोपण की भूमि आवंटित कर दिया। आवंटित भूमि पर आवंटियों ने पक्का निर्माण करा दिया है एवं 30 वृक्ष लगाकर उसे सात फुट उंची चहारदीवारी से घेर दिया है। आवंटियों के पास पक्का बड़ा मकान, लक्जरी कार और प्लाट है। तहसीलदार ने बताया कि उक्त आवंटन रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज ही नहीं है। लेखपाल सतीश कुमार बिना कार्यालय से जांच पड़ताल किए बगैर बंजर भूमि पर कब्जा करवाने, पक्का दीवार बनवाने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करने का आरोप है। इसके लिए उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed