फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal association demands appointment on vacant posts

Jaunpur News: खाली पदों पर नियुक्ति की लेखपाल संघ ने की मांग

Fri, 23 Jun 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal association demands appointment on vacant posts
लेखपाल संघ इकाई शाहगंज के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने आए दिन होने वाले निलंबन, आरोप पत्र और स्पष्टीकरण से होने वाले मानसिक शोषण पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि तहसील में 160 पदों के सापेक्ष सिर्फ 90 लेखपाल तैनात हैं। जिस वजह से एक ही व्यक्ति को कई हल्कों का काम देखना पड़ता है। इसके अलावा दो लेखपाल को रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। उन्होंने इसकी नियुक्ति की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि पांच लेखपालों को मई माह में पूरी ड्यूटी करने के बावजूद वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से लेखपालों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा दो लेखपालों को निलंबन काल का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कुछ लेखपालों के बकाया एरियर के भुगतान की मांग की। इस मौके पर महामंत्री मृत्युंजय कुंवर विक्रम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश बिंद, उपमंत्री रितुराज चौधरी, रंजीत सिंह, ओमप्रकाश यादव, बृजकिशोर यादव, राकेश यादव, श्याम सुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed