फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal arrested for taking bribe of ten thousand rupees

दस हजार रुपये घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking bribe of ten thousand rupees
घूस लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार
विज्ञापन

चकमार्ग की पैमाइश के लिए ले रहा था दस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बरसठी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को लेखपाल धीरज सिंह को रंगे हाथ 10 हजार रुपये घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि चक मार्ग की पैमाइश के लिए रुपये ले रहा था।

चक इंग्लिश हैदर हुसैन गांव निवासी राजकुमार यादव ने लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी।शुक्रवार को टीम ने बरसठी बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक पर पहुंचकर पैसा लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पैसा न देने पर कई दिनों से परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि बरेठी गांव के राजकुमार यादव ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के यहां 13 अगस्त को शिकायत की थी कि चक मार्ग की पैमाइश के लिए एसडीएम को तहसील दिवस के अलावा कई बार मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने पैमाइश के लिए लेखपाल धीरज सिंह को निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने शिकायतकर्ता से पैमाइश के लिये 10 हजार की मांग कर रहे थे। न देने पर कई माह से दौड़ाया जा रहा था। इस पर भ्रष्टाचार निवाराण टीम के निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ दुबे ने दोपहर साढ़े बारह बजे बरसठी स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के पास से रुपये लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने लेखपाल का हाथ धुलाया तो गुलाबी कलर का रंग निकलने लगा। इस पर टीम ने लेखपाल को साथ लेकर थाने आयी।और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। लेखपाल धीरज सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव का निवासी है। आरोपी लेखपाल को थाने में कुर्सी पर बैठाकर पुलिस ने उसकी आवभगत भी की। पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन शाम तक केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed