फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A life of someone in need can be saved by blood donation: A.K. Sharma

रक्तदान से किसी जरूरतमंद की बच सकती है जिंदगी : एके शर्मा

Fri, 18 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A life of someone in need can be saved by blood donation: A.K. Sharma
मरीज का हालताल पूछते जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा। संवाद
शाहगंज। सीएचसी में प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। कुल 60 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं से एकत्र रक्त को सुरक्षित तरीके से संग्रहित किया गया। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक बन सकता है। विधायक रमेश सिंह और डीएम सैमुअल पॉल एन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मंत्री का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी मंत्री को सम्मानित किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी ने आभार जताया।
विज्ञापन

रक्तदान और फल वितरित करके मनाया गया पीएम का जन्मदिवस
जौनपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जगह-जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं रक्तदान किया गया तो कहीं मरीजों में फल वितरित कर सेवा संकल्प अभियान चलाया। लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। जलालपुर में रेहटी सीएचसी में भर्ती मरीजों को आरडीएस फॉर्मेसी के डायरेक्टर संदीप सिंह ने फल वितरित किया। इस मौके पर राजेश सोनकर, सुशील निषाद, सौरभ गुप्ता, किशन सिंह, बिपिन सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर में सीएचसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने मरीजों को फल वितरित किया। मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प यात्रा पर चर्चा की। विपिन सिंह, हिमांशु अग्रहरी, सुनील मौर्य, वीरेंद्र बिंद, मीना पटेल, डॉ. अमरेश चंद्र अग्रहरी, डॉ. अशोक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय में पीएचसी सोंधी में सफाई कर जन आरोग्य मेले के तहत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। मरीजों के बीच फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, डॉ. मसूद अहमद खान मौजूद रहे।
खुटहन में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने सीएचसी पर मरीजों में फल वितरित किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, बेचन पांडेय, बसंत लाल मौर्य, राजू सिंह, रविकांत विश्वकर्मा मौजूद रहे। रामनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सीएचसी रामनगर में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।
बदलापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन तथा सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सीएचसी में भर्ती मरीजों में फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख ओपी सिंह, अनिल सिंह, डॉ. अरविंद पांडेय, उन्नत सिंह, विजय सिंह, संदीप पाठक, अश्विनी मिश्र, अंकित तिवारी, अंबुज आदि रहे।

सुइथाकला में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को स्थानीय सीएचसी पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने मरीजों में फल वितरण किया। इस दौरान काजीपुर की आशा कार्यकर्ता राधिका देवी, आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ ममता और अतरडीहा उपकेंद्र पर तैनात एएनएम लक्ष्मी रानी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुफ्तीगंज में सीएचसी मुफ्तीगंज में सेवा संकल्प के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण यादव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 41 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजीत राय ने की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस एवं मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ ध्रुव खड़िया के दिशा-निर्देशन में प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल एवं सीएमएस प्रो. एए जाफरी के मार्गदर्शन में जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब मेन, अतुल्य ट्रस्ट, ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय एवं रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ किया। इस मौके पर रेड क्रास सोसाइटी के सचिव डा. मनोज वत्स, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह, डॉ. मुदित चौहान, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अनिल कुमार योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article