फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal and Advocate in opposition to MLA representative

विधायक प्रतिनिधि के विरोध में उतरे लेखपाल और अधिवक्ता

Tue, 23 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal and Advocate in opposition to MLA representative
केराकत। स्थानीय विधायक दिनेश चौधरी के प्रतिनिधि आरडी चौधरी के विरोध में तहसील के लेखपाल और अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को अलग-अलग प्रदर्शन कर उनके रवैए पर असंतोष जताया। आरोप लगाया कि एक मामले में एकपक्षीय कार्रवाई के लिए वह दबाव बनाते हुए गाली-गलौज व धमकी दे रहे हैं। तहसीलदार और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लेखपाल हिमांशु गौतम ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि धरौरा गांव में भूमिधरी के विवाद में विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी नियम विरुद्ध ढंग से एक पक्ष के अनुकूल रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहे हैं। इसका विरोध करने पर रविवार को उन्हें फोन पर धमकाया गया। जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया गया। जान से मारने की भी धमकी दी। लेखपाल संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने घटना की निंदा करते हुए तहसीलदार रामसुधार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सतीश कुमार, संतोष गिरि, शिव प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश, नवनीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, लल्लन कुमार, पवन कुमार, अमरेंद्र बहादुर, रितेश कुमार, उमेश सिंह, त्रिभुवन यादव, नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे। उधर, अधिवक्ता संघ का आरोप है कि अधिवक्ता बृजेश कुमार यादव के मामलें में विधायक प्रतिनिधि विपक्षी से प्रभावित होकर उसके पक्ष में काम कराने के लिए राजस्व टीम अनैतिक दबाव बना रहे हैं। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणि यादव के नेतृत्व में निंदा प्रस्ताव पारित कर एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में मुकेश कुमार शुक्ल, संजय चौबे, सुभाष यादव, अनिल सोनकर, राजवंत, राजेंद्र सिंह, शारदा यादव, कुमार, रविकांत यादव, सुभाष शुक्ल, राजेश पांडेय, बृजेश यादव, अमरनाथ यादव, जितेंद्र यादव, छोटेलाल निडर, प्रदीप कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। इस बाबत एसडीएम ने शिकायती पत्र की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed